पिथौरागढ़ । बेरीनाग में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रही एक पिकअप वाहन को सीज कर दिया। अपर उपनिरीक्षक नितिन रौतेला ने चेकिंग के दौरान चौकोड़ी निवासी चालक सचिन मेहरा को बिना वैध खनिज परिवहन दस्तावेजों के रेत ले जाते पकड़ा। चालक वाहन के आवश्यक अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने खनन अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बेरीनाग में अवैध खनन पर का शिकंजा, रेत से भरी पिकअप सीज
