30 मई तक राशन कार्ड ई-केवाईसी अनिवार्य, घर बैठे भी कर सकेंगे पूरा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राज्य सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक यूनिट धारक को 30 मई तक अपनी ई-केवाईसी हर हाल में पूरी करनी होगी।
इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) द्वारा “मेरा ई-केवाईसी” ऐप तैयार किया गया है। इसके माध्यम से बुजुर्ग, दिव्यांग और असहाय लोग बिना कहीं जाए घर बैठे ही अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी न कराने पर राशन सुविधा प्रभावित हो सकती है, इसलिए सभी पात्र लाभार्थियों से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।