पिथौरागढ़। कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त बाज़ार से लापता हुए 4 वर्षीय मासूम बच्चे को पिथौरागढ़ पुलिस ने महज चार घंटे में सकुशल खोजकर उसकी माँ के सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। बेटे को सकुशल देखकर माँ भावुक हो गई और पुलिस का आभार जताया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता से एक बड़ा हादसा टल गया। इस अभियान में यातायात पुलिस के कांस्टेबल सरफराज हुसैन, राकेश सिंह और होमगार्ड आशा की अहम भूमिका रही।
पुलिस की मुस्तैदी: 4 घंटे में लापता 4 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद, माँ की गोद में लौटा
