पिथौरागढ़ में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 141 लोगों पर कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । जनपद पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चलाए गए अभियान में बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने लाशघर रोड स्थित एक ढाबे में छापेमारी कर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में ढाबा संचालक केदार दत्त को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं बेरीनाग में नशे में उत्पात मचाने वाले पूरन लाल और डीडीहाट में गाली-गलौज कर माहौल खराब करने वाले सूरज भण्डारी को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 141 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।