पिथौरागढ़। टिहरी गढ़वाल से स्थानांतरित होकर जनपद पिथौरागढ़ पहुंचे अंकित राज को उप जिलाधिकारी एवं उप जिला मजिस्ट्रेट गंगोलीहाट के पद पर तैनात किया गया है। प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार श्री अंकित राज अग्रिम आदेश तक अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ उप जिलाधिकारी एवं उप जिला मजिस्ट्रेट बेरीनाग के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी
अंकित राज बने गंगोलीहाट के नए एसडीएम, बेरीनाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा
