शांति व्यवस्था भंग करने पर दो लोग हिरासत में, पिथौरागढ़ पुलिस ने 49 के खिलाफ की कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेरीनाग क्षेत्र में उत्पात मचाने वाले दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार राम लाल और रजवल कुमार आपस में लड़ाई-झगड़ा कर माहौल खराब कर रहे थे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश सिंह और उनकी टीम ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे और अधिक उग्र हो गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने दोनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

इसके अलावा जनपद के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 49 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से कानून का पालन करने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।