कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने पिथौरागढ़ में विकास योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के ग्राम्य विकास, एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी ने सोमवार को जिला सभागार पिथौरागढ़ में विभागीय समीक्षा बैठक कर विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में ग्रामीण विकास, पीएमजीएसवाई, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पशुपालन, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा एमएसएमई विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री ने सीमांत जनपद में विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। बैठक में विधायक फकीर राम टम्टा, मेयर कल्पना देवलाल, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।