ऑपरेशन प्रहार का प्रहार जारी — हेरोईन संग तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। मंगलवार को SOG पिथौरागढ़ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार SOG टीम आठगांव सिलिंग रोड क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.2 ग्राम हेरोईन बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान युवराज कोहली उर्फ युवी (26 वर्ष) निवासी शिवालय लाइन टकाना, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नानकमत्ता से हेरोईन लाकर पिथौरागढ़ में बेचता था और इससे पैसा कमाने का काम करता था। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। सीमांत क्षेत्र में नशे की सप्लाई चेन को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, अपर उपनिरीक्षक दीपक खनका, कांस्टेबल विरेन्द्र यादव एवं सतेन्द्र यादव शामिल रहे।