NH-9 की बदहाली पर फूटा गुस्सा, सामाजिक संगठनों ने दी पिथौरागढ़ बंद की चेतावनी

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । टनकपुर-तवाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग की लगातार हो रही बदहाली को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। जनता दरबार के दौरान कांग्रेस, जिला उद्योग व्यापार मंडल, नगर व्यापार संघ, ट्रांसपोर्ट यूनियन, टैक्सी यूनियन, होटल एसोसिएशन, सीनियर सिटीजन सोसायटी और जिला बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संयुक्त ज्ञापन सौंपते कहा कि घाट क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से मलबे की समस्या बनी है और इस बार भी करीब 10 दिनों से सड़क बार-बार बंद हो रही है। संगठनों ने सड़क शीघ्र खोलने, वैकल्पिक मार्ग तैयार करने और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की। चेतावनी दी गई कि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो पिथौरागढ़ बंद का निर्णय लिया जाएगा।