कालिंदी पास से रेस्क्यू जारी, 15 ट्रेकर्स-पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित हर्षिल लाया गया

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। कालिंदी पास क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स और पोर्टर्स को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। 28 सितंबर को 11 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया था। वहीं, 29 सितंबर को 4 और ट्रेकर्स/पोर्टर्स को सुरक्षित हर्षिल लाया गया। इस तरह अब तक कुल 15 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को सुरक्षित निकाला जा चुका है। हर्षिल हेलीपैड पहुंचने के बाद सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की उपस्थिति में रेस्क्यू टीमों और हेलीकॉप्टर पायलट ने आवश्यक समन्वय व विस्तृत प्लानिंग के बाद अभियान की कार्ययोजना तैयार की। सभी टीमें निर्धारित योजना के अनुसार समन्वय के साथ सुरक्षित रेस्क्यू कार्य में जुटी हैं।