दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी ताऊ गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। थल पुलिस ने नाबालिग बालिका के शारीरिक शोषण के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हरीश राम निवासी सत्याल गांव, थाना थल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को थाना थल में आरोपी के खिलाफ धारा 64(1) बीएनएस और 5/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बरड़ बैंड, थल के पास दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में की गई।