बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल टली, IBA-UFBU की बैठक के बाद फैसला

खबर शेयर करें 👉

आज 28 सितंबर से प्रस्तावित बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है। हड़ताल से एक दिन पहले देर रात इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन (IBA) और बैंक यूनियनों के संगठन UFBU के बीच बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और कुछ अहम फैसले लिए गए। इसके बाद यूनियनों ने प्रस्तावित हड़ताल को टालने का निर्णय लिया। हड़ताल टलने से बैंक ग्राहकों को फिलहाल राहत मिली है और बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की उम्मीद है।