‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर पिथौरागढ़ में कांग्रेस का विरोध मार्च, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । जिला कांग्रेस कमेटी ने चुनावी प्रक्रिया में कथित ‘वोट चोरी’ और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित मार्च शहीद चौक से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा चुनावी प्रक्रिया की स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। कांग्रेस ने देशभर में 28 सितंबर को जिला स्तर पर विरोध मार्च का आह्वान किया था।