पिथौरागढ़-चंपावत के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती का ऐलान, 23 नवंबर से बनबसा में होगी भर्ती

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ और चंपावत जनपद के युवाओं के लिए वर्ष 2027 की अग्निवीर भर्ती की तिथि घोषित कर दी गई है। आर्मी भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ के निदेशक कर्नल अमोल दबड़घाव ने बताया कि हल्द्वानी में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों के लिए 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेशन बनबसा में भर्ती प्रक्रिया आयोजित होगी। भर्ती की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सेना ने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का परिणाम 12 जुलाई को घोषित किया था। सफल अभ्यर्थियों को शैक्षिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, स्थाई निवास, जाति व चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, पुलिस सत्यापन, निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र और एनसीसी प्रमाण पत्र समेत आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया है। समस्या होने पर अभ्यर्थी 7668564153 पर संपर्क कर सकते हैं।