पिथौरागढ़। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान सिल्थाम क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग को मोटरसाइकिल चलाते हुए पकड़ा। जांच में चालक के पास न हेलमेट था, न वैध ड्राइविंग लाइसेंस और न ही वाहन के आवश्यक दस्तावेज। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन स्वामी पर ₹37,500 का चालान करते हुए मोटरसाइकिल सीज कर दी। पुलिस ने अभिभावकों से नाबालिगों को वाहन न देने की अपील की।
नाबालिग को बाइक देना पड़ा महंगा, वाहन स्वामी पर ₹37,500 का चालान, बाइक सीज
