पिथौरागढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में सेरा देवल मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने 119 ब्रिगेड मुख्यालय में ब्रिगेडियर गौतम पठानिया से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सेना क्षेत्र से जुड़े ग्रामीणों की समस्याएं और सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया। बैठक में भडकटिया–इंटर कॉलेज मार्ग से सड़क निर्माण पर सहमति बनी, जिससे सेरा देवल मंदिर सहित करीब 10 ग्राम सभाओं को लाभ मिलेगा। सेना ने इस मार्ग के लिए पीडब्ल्यूडी को अनापत्ति (एनओसी) दे दी है। वहीं मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 616/2025 के तहत ढुलीगाड़ पुल से सेरा देवल मंदिर तक प्रस्तावित सड़क पर भी जल्द कार्य शुरू करने पर सहमति बनी।
सेना के दी अनापत्ति:सेरा देवल क्षेत्र की दो सड़कों को मिली गति, सेना–पीडब्ल्यूडी समन्वय से जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
