पिथौरागढ़। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच नगर क्षेत्र में एक विशाल पेड़ झुककर श्रृंगार ब्यूटी पार्लर की छत पर आ गिरा, जिससे आसपास की दुकानों और राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपात सेवा की टीम प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने सुरक्षा उपाय अपनाते हुए वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर सुरक्षित हटाया। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने टीम की मुस्तैदी और सेवा भावना की सराहना की।
भारी बारिश से झुका विशाल पेड़, टला बड़ा हादसा
