मानदेय बढ़ाने की मांग तेज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की बैठक में केंद्र सरकार पर 10 वर्षों और राज्य सरकार पर 5 वर्षों से मानदेय नहीं बढ़ाने का आरोप लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ₹9,000 मानदेय में विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाओं के लिए परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने न्यूनतम ₹24,000 मासिक मानदेय और ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर 2027 के विधानसभा चुनाव के बहिष्कार और न्यायालय की शरण लेने की चेतावनी दी गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपा पांडेय सहित पूनम चंद, दीपा वर्मा, मंजू भट्ट, नीमा खत्री, रेखा, गीता, राधिका उपाध्याय तथा कई सहायिकाएं मौजूद रहीं।