आदि कैलाश मार्ग पर गिरा विशाल पीपल का पेड़, पुलिस और NDRF ने किया यातायात बहाल

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़-धारचुला राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर बलुवाकोट के पास शुक्रवार को अचानक एक विशाल पीपल का पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बलुवाकोट श्रीमती नीमा बोहरा के नेतृत्व में पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त अभियान चलाकर पेड़ को हटाया गया और कुछ ही समय में मार्ग को पूरी तरह यातायात के लिए खोल दिया गया। फिलहाल आदि कैलाश मार्ग पर यातायात सामान्य और सुरक्षित रूप से संचालित हो रहा है।