पिथौरागढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और हिमालयी क्षेत्र में मानसून के सक्रिय होने के चलते जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों और वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए आदि कैलाश एवं ओम पर्वत यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट (ILP) का निर्गमन अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है। 1 जुलाई 2026 तक 103 नए पास जारी किए गए, जबकि वर्ष 2026 में अब तक कुल 52,441 इनर लाइन परमिट जारी किए जा चुके हैं।
भारी बारिश का असर: आदि कैलाश–ओम पर्वत यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट बनने किये स्थगित
