मल्लिकार्जुन स्कूल ने रचा इतिहास, जिले में प्रियंका तिवारी बनीं टॉपर

खबर शेयर करें 👉

बारहवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम, छात्रों की शानदार सफलता पर
पिथौरागढ़ । जनपद में इस वर्ष बारहवीं बोर्ड परीक्षा में मल्लिकार्जुन विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
विद्यालय की छात्रा प्रियंका तिवारी ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जनपद में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। प्रियंका ने अंग्रेजी में 96, इतिहास में 99, पॉलिटिकल साइंस में 99, भूगोल में 97 तथा शारीरिक शिक्षा में 97 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
वहीं अंजली पाठक ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। अंजली ने अंग्रेजी में 94, अर्थशास्त्र में 94, शारीरिक शिक्षा में 98, हिन्दी में 98 तथा वाणिज्य में 88 अंक प्राप्त किए।
इसके अलावा मयंक जोशी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। मयंक ने अंग्रेजी में 94, इतिहास में 91, पॉलिटिकल साइंस में 90, भूगोल में 90 तथा शारीरिक शिक्षा में 96 अंक प्राप्त किए।
विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती रचना जोशी एवं श्री रुद्राक्ष जोशी ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय अध्यापकों और अभिभावकों को दिया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति भट्ट ने कहा कि शिक्षकों के अथक प्रयास, विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी है। छात्रों की इस सफलता से पूरे विद्यालय में उत्साह और गर्व का माहौल है।