अपने “दादाजी” की स्मृति में विद्यालय को कंप्यूटर व कलर प्रिंटर भेंट, शिक्षा के लिए बढ़ाया सहयोग का हाथ

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। करम सिंह रावल अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज थरकोट-बालाकोट को समाजसेवी बलबीर सिंह रावल ने अपने दादा की स्मृति में एक कंप्यूटर एवं कलर प्रिंटर भेंट कर शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालय और विद्यार्थियों के हित में भविष्य में भी हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। विद्यालय परिवार ने उनके इस प्रेरणादायी सहयोग का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य बी.सी. पाठक ने कहा कि इस सहयोग से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष मनोज कुमार, विक्रम सिंह, दान सिंह, धन सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल कुमार, राजेन्द्र जोशी, संजय जोशी, राजेन्द्र पाण्डेय, एल.डी. भट्ट सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने बलबीर सिंह रावल के इस सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के प्रति प्रेरणादायी पहल बताया।