पिथौरागढ़ पुलिस का सघन अभियान: शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक गिरफ्तार, 123 लोगों पर कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ पुलिस ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे भूपेन्द्र सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया। वहीं जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 123 लोगों के विरुद्ध चालानी एवं वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा।