“नशे पर वार” 7.3 ग्राम हेरोइन के साथ 18 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 7.3 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसएचओ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुरानी बाजार क्षेत्र में गश्त के दौरान सक्षम कुमार (18), निवासी कोथ का नौला, को हेरोइन सहित दबोचा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ में आरोपी ने खुद स्मैक का आदी होने और पैसों की जरूरत पड़ने पर नशा बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस अब नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने नागरिकों से नशे से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 पर देने की अपील की है।