पिथौरागढ़ । एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन (EMOA) पिथौरागढ़ द्वारा शनिवार को विकासखंड कनालीछीना और डीडीहाट में उन्नयन गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में संगठन के इतिहास, आंदोलनों, उपलब्धियों और महत्व पर चर्चा करते हुए मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की समस्याएं एवं सुझाव सुने गए। गोष्ठी की अध्यक्षता जनपदीय अध्यक्ष कमल किशोर तथा संचालन सचिव पंकज सिंह खोलिया ने किया। कनालीछीना बैठक में नवनियुक्त कनिष्ठ सहायक सिद्धि विनायक का स्वागत किया गया, जबकि डीडीहाट में नवीन कुमार, चन्द्र मोहन सिंह और राजेन्द्र कुमार को शुभकामनाएं दी गईं। दोनों बैठकों में संगठन के पदाधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हितों पर विचार-विमर्श किया गया।
EMOA पिथौरागढ़ की उन्नयन गोष्ठी में कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन, नवनियुक्त कार्मिकों का स्वागत
