पिथौरागढ़ में निर्वाचित उप-प्रधान 3 अगस्त को लेंगे शपथ

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जनपद में हाल ही में संपन्न उप-प्रधान चुनावों के बाद निर्वाचित उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 3 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने इस संबंध में सभी खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की अधिसूचना एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम, 2016 और संबंधित नियमावली के तहत सभी विकासखंडों में निर्वाचित उप-प्रधानों को नियमानुसार शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम की सूचना एवं आवश्यक विवरण जिला पंचायत राज अधिकारी तथा जिलाधिकारी कार्यालय को समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध और नियमानुसार संपन्न कराने पर जोर दिया गया है, ताकि पंचायतों का गठन शीघ्र पूर्ण हो और विकास कार्य प्रभावी ढंग से शुरू किए जा सकें।