भारत-चीन व्यापार पर अनिश्चितता, 62 में से सिर्फ 20 व्यापारियों को मिली तकलाकोट जाने की अनुमति

खबर शेयर करें 👉

छह वर्ष बाद शुरू हो रहे भारत-चीन सीमा व्यापार को लेकर पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र के व्यापारियों में उत्साह था, लेकिन चीन की ओर से 62 में से केवल 20 व्यापारियों को तकलाकोट मंडी जाने की अनुमति मिलने से अधिकांश व्यापारी निराश हैं। भारत-चीन व्यापार समिति के अनुसार, पहला दल 1 अगस्त को रवाना होगा, हालांकि फिलहाल सामान ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। व्यापारियों ने पहले ही गुंजी में गुड़, मिश्री सहित अन्य सामान पहुंचा दिया था, जो अब बारिश के कारण खराब होने लगा है। समिति ने सभी व्यापारियों को जल्द अनुमति देने की मांग की है।