बारिश का कहर: गोगना में मकान ढहा, मलबे में दबे दो मवेशी, एक की मौत

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ तहसील की गोगना ग्राम पंचायत में लगातार बारिश के चलते बुधवार रात जगत सिंह मेहता का मकान अचानक भरभराकर ढह गया। घटना के समय परिवार सुरक्षित बाहर निकल गया, जिससे जनहानि टल गई। हालांकि मकान के निचले कमरे (गोठ)में बंधे दो बड़े मवेशी मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर एक मवेशी को जीवित निकाल लिया, जबकि दूसरे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजस्व, वन और पुलिस विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता और राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।