हाईटेक हुई पिथौरागढ़ पुलिस, ड्रोन संचालन का दिया जा रहा प्रशिक्षण

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ पुलिस आधुनिक तकनीक के जरिए कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निरीक्षक दूरसंचार प्रदीप कुमार के नेतृत्व में जिला नियंत्रण कक्ष की टीम सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दे रही है। इससे निगरानी, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।