UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव आज से लागू, पैसे भेजने से पहले दिखेगा लाभार्थी का असली नाम

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI सिस्टम में बड़ा बदलाव लागू किया है। अब Google Pay, PhonePe, Paytm समेत अन्य UPI ऐप्स से पैसे भेजने पर UPI PIN दर्ज करने से पहले लाभार्थी के बैंक खाते में दर्ज वास्तविक नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इस नई व्यवस्था का उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी और गलत खाते में पैसे ट्रांसफर होने की घटनाओं को रोकना है। इससे उपयोगकर्ता भुगतान से पहले प्राप्तकर्ता की पहचान आसानी से सत्यापित कर सकेंगे। NPCI का मानना है कि यह कदम डिजिटल लेनदेन को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाएगा।