भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़ के सिल्थाम तिराहे में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है, जिससे आम जनता का जीवन कठिन हो गया है। जिला अध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है, जिससे रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी हो गई हैं। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मनोज ओझा ने कहा कि डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कार्यक्रम में भावना नगरकोटी, दीपक लुंठी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महंगाई और तेल कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला
