देशभर में हीटवेव का असर खत्म, बारिश से मौसम सुहाना

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बादलों की आवाजाही से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार फिलहाल देशभर में हीटवेव की स्थिति समाप्त हो गई है। राजस्थान के कई क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली है। उत्तर प्रदेश में भी बारिश के बाद तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।