चमोली । सीमांत और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में रविवार को ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य शुभारंभ हुआ। पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना और आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय इस आयोजन में देश के 28 राज्यों से आए 933 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ काबीना मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने फ्लैग ऑफ कर किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘फिट इंडिया’ मुहिम को सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से सीमांत गांवों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की आर्थिक मजबूती बढ़ेगी।
जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि 31 मई से 2 जून तक चलने वाले इस आयोजन के पहले दिन रिमखिम-नीति-मलारी के बीच 75 किलोमीटर अल्ट्रा रन में 117 प्रतिभागियों तथा मलारी-नीति-मलारी 42 किलोमीटर अल्ट्रा रन में 118 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आगामी दिनों में 5, 10 और 21 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जबकि समापन पर गमसाली से मलारी के बीच 30 किलोमीटर एमटीबी चैलेंज का आयोजन होगा।
आयोजन से पूर्व मलारी गांव में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक किशन महिपाल ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में सेना, आईटीबीपी, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता
नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य आगाज, 28 राज्यों के 933 प्रतिभागी पहुंचे
