पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-थल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुवानी और पिथौरागढ़ के बीच सड़क धंसने से एक डंपर फंस गया है, जिसके कारण यातायात प्रभावित हो गया है। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीम डंपर को निकालने और मार्ग को सुचारु करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है।
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। पिथौरागढ़ से बागेश्वर और बेरीनाग जाने वाले यात्री गंगोलीहाट मार्ग का उपयोग करें, जबकि थल और मुनस्यारी जाने वाले यात्रियों को कनालीछीना मार्ग से यात्रा करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी लेने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
पिछले 20 घंटो से पिथौरागढ़-थल मार्ग पर यातायात बाधित, यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह
