पिथौरागढ़ पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सूजल थापा को नशे में वाहन चलाते पकड़ा और वाहन सीज किया। वहीं कोतवाली परिसर में शराब के नशे में उत्पात मचाने पर भूपेन्द्र सिंह को हिरासत में लिया गया। जाजरदेवल पुलिस ने भी वाहन चेकिंग के दौरान जगदीश कन्याल को शराब पीकर वाहन चलाते गिरफ्तार कर वाहन सीज किया। इसके अलावा जनपदभर में 74 लोगों के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन और हुड़दंग करने पर कार्रवाई की गई।
शराब पीकर वाहन चलाने व हुड़दंग करने पर 3 गिरफ्तार, 74 पर कार्रवाई
