पिथौरागढ़ पुलिस के नशा विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी ने 3.20 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनी के नेतृत्व में घण्टाकरण–लिन्ठ्यूड़ा क्षेत्र में गश्त के दौरान आजम अंसारी (22), निवासी लिन्ठ्यूड़ा को पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में उसने हेरोइन बरेली से लाकर स्वयं सेवन करने और अन्य लोगों को बेचने की बात कबूली। पुलिस अब नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
ऑपरेशन प्रहार: पिथौरागढ़ में 3.20 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
