कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र, रानीखेत में यूनिट हेडक्वार्टर (यूएचक्यू) कोटा के तहत अग्निवीर भर्ती रैली 17 से 28 अगस्त तक सोमनाथ ग्राउंड में आयोजित होगी। भर्ती विभिन्न श्रेणियों में तय तिथियों पर होगी। 17 अगस्त को अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए उत्तराखंड के सभी जिलों के रिलेशन अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती को लेकर सेना ने युवाओं से निर्धारित तिथि और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचने की अपील की है।
17 अगस्त से रानीखेत में अग्निवीर भर्ती रैली, उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा मौका
