84 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर महिला शादी समारोह से लापता, पुलिस ने जारी की तलाश

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। थाना कांडा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोखुरी, ग्राम सभा मझेड़ा में आयोजित एक शादी समारोह से 84 वर्षीय वृद्ध महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है और आमजन से सहयोग की अपील की है।
जानकारी के अनुसार, श्रीमती रेवती देवी (84 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय हरगोविंद उप्रेती, निवासी ग्राम विनायक, थाना थल, जिला पिथौरागढ़, अपने पोते गौरव पंत के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गोखुरी आई थीं। बताया गया कि वह 20 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 1 बजे बिना किसी को बताए समारोह स्थल से कहीं चली गईं। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पुलिस के अनुसार महिला मानसिक रूप से कमजोर हैं। उनका हुलिया लंबा चेहरा, गोरा रंग, काले-सफेद बाल, लगभग 5 फीट लंबाई तथा सामान्य नाक, कान और आंखों वाला है। लापता होने के समय उन्होंने लाल रंग का ब्लाउज, नीली साड़ी और गले में माला पहन रखी थी।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उक्त महिला कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना कांडा अथवा संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचित करें।
संपर्क नंबर:
थानाध्यक्ष कांडा: 9675739642, 05963-241010
चौकी कमेड़ी देवी: 8630782622, 9389141307
पुलिस और परिजन महिला की तलाश में जुटे हुए हैं। परिजनों ने आमजन से सहयोग की अपील की है।