इग्नाइट समर कैंप 2026 से विद्यार्थियों में बढ़ रही वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ के के.एन. उप्रेती राजकीय इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा उत्तराखंड और आईआईटी कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में “इग्नाइट समर कैंप 2026” का आयोजन किया जा रहा है। 25 मई से 16 जून तक चल रहे इस राज्यव्यापी कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) आधारित गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। कैंप में क्विज, पोस्टर, वाद-विवाद, मॉडल निर्माण, नवाचार प्रदर्शन, खगोल विज्ञान सत्र और दूरबीन संचालन जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विद्यार्थी स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु नवाचारी मॉडल विकसित कर रहे हैं। कैंप का उद्देश्य वैज्ञानिक चिंतन, रचनात्मकता, टीमवर्क और समस्या समाधान क्षमता को बढ़ावा देना है। चयनित परियोजनाएं और रचनाएं इग्नाइट समर मैगज़ीन में प्रकाशित की जाएंगी।