पिथौरागढ़। नशे के खिलाफ अभियान में एसओजी पिथौरागढ़ ने ऐचोली चौकी के पास चेकिंग के दौरान 42 वर्षीय चतुर सिंह निवासी ढकाली, डीडीहाट को 17.40 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी छोटी-छोटी पुड़ियां बनाकर युवाओं को हेरोइन बेचता था। आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस नशे के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पूछताछ कर रही है।
ऐचोली में 17.40 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, युवाओं को छोटी-छोटी पुड़ियों में बेचता था स्मैक
