पिथौरागढ़। सज्जन लाल मेमोरियल सोसाइटी की ओर से रविवार, 9 अगस्त 2026 को गांव सूनी (मुवानी) में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. शशी फिरमाल (MBBS, MD मेडिसिन), फिरमाल क्लिनिक, कैंट रोड जाखनी, पिथौरागढ़ के विशेष सहयोग से 80 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में बुखार, सर्दी-जुकाम, घुटनों में दर्द, मधुमेह और रक्तचाप जैसी समस्याओं से पीड़ित लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। सोसाइटी के संस्थापक कमल किशोर ने डॉ. फिरमाल, क्लिनिक स्टाफ और ग्रामीणों का आभार जताया। डॉ. फिरमाल एक वर्ष से अधिक समय से सोसाइटी के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग कर रहे हैं।
सूनी गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
