2027 में कांग्रेस की सरकार बनने पर घोषणा पत्र के आधार पर होंगे जनहित के कार्य : यशपाल आर्य

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के पिथौरागढ़ दौरे के दौरान जिला पंचायत सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में बदलाव का माहौल है और जनता भाजपा सरकार के कार्यों एवं भ्रष्टाचार से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। आर्य ने बताया कि कांग्रेस जल्द ही अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इसमें शामिल बिंदुओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने पर घोषणा पत्र में किए गए वादों और संकल्पों के आधार पर प्रदेश की जनता के हित में कार्य किए जाएंगे।