उत्तराखंड में वर्दीधारी सिपाही के 1,694 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन; 4 अप्रैल 2027 को लिखित परीक्षा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही समूह ‘ग’ के 1,694 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक चलेगी।

भर्ती में पुलिस विभाग के 986 पद, वन विभाग के 246 पद, कारागार विभाग के 144 पद, सचिवालय प्रशासन के 54 पद, आबकारी विभाग के 45 और परिवहन विभाग के 18 पद शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को 100 अंकों की लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 4 अप्रैल 2027 निर्धारित की गई है। अंतिम मेरिट में शारीरिक परीक्षा का 25 प्रतिशत और लिखित परीक्षा का 75 प्रतिशत वेटेज रहेगा।