जौलजीबी मेले का विवाद गरमाया, भाजपा ने विधायक हरीश धामी के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में हुए हंगामे को लेकर जिले की सियासत गरमा गई है। माइक फेंकने और तोड़फोड़ की घटना के बाद शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी और विरोध-प्रदर्शनों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में पिथौरागढ़ के सिल्थाम में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक हरीश धामी के सींग वाले पोस्टर लहराते हुए उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और पोस्टरों को आग के हवाले कर दिया। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के आमने-सामने आने से जौलजीबी मेले का विवाद अब राजनीतिक प्रतिष्ठा का सवाल बनता जा रहा है।