पिथौरागढ़ । पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना जाजरदेवल पुलिस ने मानले बाजार स्थित एक ढाबे में छापेमारी कर अवैध रूप से शराब बेच रहे ढाबा संचालक किशन सिंह निवासी गलात को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, कोतवाली अस्कोट पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान ऊँचाकोट निवासी कमल पाल को 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और 11 बोतल बीयर के साथ दबोचा। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने और शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 113 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार
