शाबास. शानदार उपलब्धि, लद्दाख की तीन ऊंची चोटियों पर फहराया परचम

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की साहसिक खेल संस्था इंट्रिसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स (आईस) के प्रशिक्षक मुकेश और लोकेश ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियों को सफलतापूर्वक फतह कर जिले का नाम रोशन किया है। संस्था अध्यक्ष विश्वदेव पांडेय वासू और सचिव जगदीश कलौनी ने बताया कि दोनों पर्वतारोहियों ने 6,440 मीटर ऊंची माउंट कांग यातसे-I, 6,300 मीटर माउंट जोजोंगो वेस्ट और 6,250 मीटर माउंट जोजोंगो ईस्ट पर सफल चढ़ाई की। कठिन मौसम, कम ऑक्सीजन और तकनीकी चुनौतियों के बीच यह अभियान पूरा किया गया। आईस इंस्ट्रक्टर के रूप में दोनों की उपलब्धि साहस, तकनीकी दक्षता और दृढ़ संकल्प का उदाहरण है। संस्था लगातार साहसिक खेल, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशिक्षण एवं अभियान संचालित करती रही है।