ढाबे की आड़ में छलक रहे थे जाम, पिथौरागढ़ पुलिस का छापा; संचालक गिरफ्तार, 102 पर कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए अभियान के तहत सिल्थाम क्षेत्र में ढाबे की आड़ में अवैध रूप से शराब परोस रहे संचालक मदन गिरी को गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं, घाट चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे चालक नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। इसके अलावा जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 102 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही।