पिथौरागढ़। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पांगला पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने संयुक्त गश्त अभियान चलाया। टीम ने संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों और गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान पुलिस और SSB जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की। ग्रामीणों से अपील की गई कि सीमा क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस अथवा SSB को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अभियान में पांगला थाना पुलिस के जवानों के साथ पीआरडी कर्मी और SSB के जवान शामिल रहे।

