घाट के पास NH-9 पिछले 6 घंटे से बंद, मुन्ना बैंड में पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर-मलबा

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर घाट के पास मुन्ना बैंड में पिछले करीब छह घंटे से यातायात बाधित है। पहाड़ी से लगातार पत्थर और मिट्टी गिरने के कारण सड़क पर आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

सड़क बंद होने से दोनों ओर सैकड़ों वाहन और हजारों यात्री फंसे हुए हैं। आज 12 बजे दिन से यात्रियों को सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण मार्ग खोलने में भी दिक्कत आ रही है।

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से सड़क खोलने के लिए मशीनें मौके पर खड़ी की गई हैं और मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि जल्द ही यातायात सुचारु करने के लिए काम किया जा रहा है। हालांकि, पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।