सुबह ढाबे में शराब का खेल! 19 टेट्रा पैक के साथ संचालक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉


पिथौरागढ़ । ऑपरेशन प्रहार के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने अवैध शराब, नशे में वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने लाशघर रोड स्थित एक ढाबे में छापा मारकर संचालक भगत राम को 19 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अस्कोट पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाते प्रेम बल्लभ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया। गंगोलीहाट पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने के आरोप में कृष्ण सिंह को हिरासत में लिया। वहीं, जाजरदेवल पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त दीपक पार्की को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।